
खबर सागर
शरणागति
गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम यमुना आश्रम बागी नैनवाग में आयोजित किया गया | जिसमें भारी संख्या में भक्तो ने हिस्सा लिया और गुरु पूजन किया |
रविवार को शरणागति यमुना आश्रम लघेरा बागी नैनबाग दो दिवसीय ध्यान साधना शिविर का समापन के बाद आज गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में पूजा हर्ष उल्लास के साथ मनाया ।
कार्यक्रम से पूर्व राष्ट्रीय सद् गुरुदेव लवदास महाराज ने गुरु पूर्णिमा पर कहा कि गुरु महर्षि वेद व्यास जी ने अवतार लिए और वेदों पुराणो /उपदेशो का ज्ञान सामाज प्रदान किया था । इसलिए आज के दिन गुरु की पूजा कि जाती है, एक भाषा अक्षर व वस्तु का ज्ञान गुरु देते तो दुसरे संत सद्गुरु वेद उपासना मे जीवन का अंधकार, अज्ञान का दूर कर ज्ञान की प्राप्ती करने वाला को सदगुरु कहलाते है | और तीसरे जगत गुरु भगवान परमात्मा सबका कल्याण करने वाले है।
उन्होने कहा आज समाज में नास्तिक जैसी बात व अफवाहे तेजी से फैली है। लेकिन आस्तिक का वास हर जगह व्याप्त होने पर भी खोजना बहुत कठिनाई है। और भगवान की माया बडी निराली है, भगवान का प्रेम व दर्शन के लिए भगवान भी परीक्षा देनी पड़ती है।
ईश्वर एक ही है और नित्य सुखः
परमात्या के सुमिरन करने से जीवन में आन्दन मिलता है।

परमात्मा को पाना ही हमारा लक्ष्य व साधन के माध्यम ज्ञान पाना है, और अपने आत्मा कल्याण के लिए भक्ति जरूरी ।
इस दौरान एक विशाल भडारे का आयोजन कर भक्तों ने भडारे का लाभ उठाया ।
इस मौके पर आचार्य कपिल सेमवाल , विजय कृष्ण शास्त्री, सुभाष नौटियाल,रोहित मिश्रा, राजेश नौटियाल,समिति के अध्यक्ष गंभीर सिंह रावत,सचिव मोहन थपलियाल, उपाध्यक्ष राजेश कैन्तुर, अनिल पंवार, विरेन्द्र जिप्सी पंवार, राजेश सजवाण, रितेश रावत,प्रमिला चौहान, अनिल कैन्तुर, जयेन्द्र रमोला,मोहन निराला,सुरेंदर सेमवाल , प्रतिमा सजवाण , तिब्बो देवी, जया देवी, सोनी अनन्ता ,सुधा चौधरी, सूरत सिंह, सागर तोमर , मनोज केन्तुरा ,
ऋषभ पवार, जितेन्द्र तोमर, मिन्टू तोमर, मनोज कैन्तुरा , पूलमा देवी रावत,मीरा तोमर, गजीरा ,सीमा, वीना पूला देवी,मीना निराला, सुनीता रावत , गुदों देवी रावत,वर्षा रावत आदि उपस्थित थे ।



