
खबर सागर
जम्मू कश्मीर के कठुआ में 2 दिन पूर्व हुए आतंकवादी हमले में उत्तराखंड ने अपने पांच वीर जवानो को खो दिये । उत्तराखंड वीरों की भूमि रही है ।
पार्थिर शरीर को हैली के बाद उनके निवास स्थान लाने के बाद पूरे सम्मान में अंतिय यात्रा में उंमडी भीड |
बता दे उत्तराखंड के पांचो वीर शहीदों के पार्थिव शरीर कल देर शाम जॉली ग्रांट एयरपोर्ट लाए गए ।
जहां पर सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी सहित कई मंत्रियों ने शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करी।
वही आज सुबह डोईवाला के अठूर वाला निवासी शहीद विनोद भंडारी का पार्थिव शरीर सैन्य सम्मान के साथ उनके घर लाया गया ।
जहाँ शहीद के परिवार को सांत्वना देने सूबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी पहुंचे और अंतिम यात्रा में उमड़े जन सैलाब के साथ शामिल हुए ।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूरी सरकार सैनिक के परिवार के साथ है जल्द ही आतंकवाद का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।



