
खबर सागर
जनपद पिथौरागढ़ के नरेश चन्द्र जखमोला प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन पिथौरागढ़ को पुष्पा नाम की एक लड़की मिली ।
जिसके द्वारा बताया गया कि उसके माता-पिता नहीं हैं ,तथा वह काम की तलाश में घूम रही है।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक के द्वारा उक्त लड़की को गोद लेने की पहल की गई ,वहीं प्रतिसार निरीक्षक द्वारा उक्त लड़की की शादी कराने हेतु रिश्ता ढूँढा गया ।
साथ ही थल निवासी विपिन नामक युवक से उसका रिश्ता तय कर समस्त जनपद पुलिस बल द्वारा बिटिया की शादी हेतु आर्थिक सहयोग दिया गया ।
इस दौरान पुलिस लाइन के गौरी हॉल सभागार में पूर्ण रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से उसकी शादी करवाते हुए उसे ससुराल हेतु विदा किया गया।
इस तरह के मानवता की सीख अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक है। और ऐसे बिहीन लोगो के सहयोग कर जीवन को धन्य बनाए ।



