
खबर सागर
पहाड़ी व्यंजनों मास्टरशेफ प्रतियोगिता में नीतू की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया ।
मुख्यालय पौड़ी में आयोजित मास्टरशेफ पौड़ी प्रतियोगिता 2024 कार्य समापन हो गया।
पहाड़ी व्यंजनों पर आधारित मास्टरशेफ प्रतियोगिता में पहले स्थान पर नीतू टीम ने जीत हासिल की है।
वहीं दूसरे स्थान पर महिला सफाई समूह की टीम रही, इसके साथ ही तीसरा स्थान तीलू रौतेली स्वयं सहायता समूह के नाम रहा।
प्रतियोगिता में कुल 28 महिला समूहों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता के अंत में सभी प्रतिभागी महिला समूहों को सांत्वना पुरस्कार के तौर पर प्रमाण पत्र के साथ गिफ्ट भी दिया गया।
स्थानीय महिला प्रियंका थपलियाल की पहल पर पहली बार पौड़ी में इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित की गई।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य आंदोलनकारी बीरा भंडारी को भी सम्मानित किया गया।
प्रियंका थपलियाल ने कहा कि आयोजित प्रतियोगिता का मकसद पहाड़ी व्यंजनों को प्रोत्साहित करने के लिए यह एक प्रयास था।
उन्होंने बताया कि आगे भी स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए इसी प्रकार से प्रयास किए जाते रहेंगे।