
खबर सागर
प्रदेश में महिलाओं, युवतियों पर दुष्कर्म के मामलों को लेकर कांग्रेस प्रदेश महिला मोर्चा पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन देने पहुंची।
हालांकि इससे पूर्व ही उन्हें भारी संख्या में पुलिस बल ने बेरिकेटिंग लगाकर रोक दिया। वहीं पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला व अन्य महिलाएं सड़क पर बैठ गईं।
प्रदेश कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने इस दौरान कहा कि प्रदेश में जिस तरह से लगातार महिलाओं, युवतियों पर यौन शोषण के मामले आ रहे है ।
वह प्रदेश सरकार की नाकामी है। आपको बताने की चंपावत से एक दुखद घटना सामने आई थी जिसमें एक ट्रक पर युवती के साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया था ।
इसको लेकर कांग्रेस महिला मोर्चा ने सरकार के खिलाफ अक्रोशित हो उठी।



