
खबर सागर
अल्मोड़ा के बिनसर अग्निकांड में झुलसे पीआरडी जवान कुंदन नेगी ने दिल्ली एम्स में दम तोड़ दिया।
इसी के साथ बिनसर हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गयी है। आपको बता दें कि बीते 13 जून को बिनसर अभ्यारण के जंगल में आग बुझाने गए आठ वन कर्मी जल गए थे।
इसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि दिल्ली एम्स में अब तक दो लोगों ने दम तोड़ दिया है।
अल्मोड़ा पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने बिनसर हादसे पर दुःख जताया।
अजय टम्टा ने कहा कि सरकार वन अग्नि से निपटने के लिए जल्द पॉलिसी लायेगी।



