उत्तराखंडक्राइम

रामनगर व आसपास के क्षेत्रों से हटाए गए लाउडस्पीकर

खबर सागर

न्यायालय के आदेश के बाद भी धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बज रहे लोगों पर आज पुलिस ने चलाया अभियान, धार्मिक स्थलों से हटाए गए लाउडस्पीकर।

रामनगर में कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद न्यायालय के आदेश के बाद नगर में स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों का औचक निरीक्षण करते हुए कई धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही इन्हें हटाने की भी कार्रवाई की है ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि लंबे समय से नगर में स्थित कुछ धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाए जाने की शिकायत लगातार मिल रही थी उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर न लगाए जाने को लेकर पूर्व में ही न्यायालय द्वारा आदेश जारी किए गए थे ।
तथा पुलिस द्वारा पहले भी लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई की गई थी लेकिन वर्तमान में कुछ स्थानों पर आज चलाए गए अभियान के तहत लाउडस्पीकर लगे हुए पाए गए, उन्होंने बताया कि आज पुलिस टीम द्वारा 6 धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगे हुए पाए गए ।
जिनके मिला एफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए इन लाउडस्पीकरों को हटाने की भी कार्रवाई की गई है ।
उन्होंने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा साथ ही उन्होंने सभी धार्मिक स्थलों के संचालकों से न्यायालय का आदेश का पालन कर सहयोग करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि अगर आगे इन लोगो द्वारा धार्मिक स्थलों पर फिर लाउडस्पीकर लगाए गए तो इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!