उत्तराखंडसामाजिक

महिल स्वास्थ्य कर्मी की पहाड़ी से गिरने से हुई मौत

खबर सागर

पिथौरागढ़ एक स्वास्थ्य कर्मी महिला की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला फार्मासिस्ट सोनम पायल पत्नी राजेंद्र सिंह, उम्र – 37 वर्ष पिथौरागढ़ जनपद सीमा क्षेत्र में जमराड़ी आयुर्वेदिक अस्पताल में कार्यरत थी।

गुरूवार आज अपने पति राजेंद्र सिंह के साथ जमराड़ी से वापस लौट रही थी, मार्ग में एक पहाड़ी पर असंतुति होकर खाई में गिर गई। इस दौरान पति राजेंद्र सिंह के शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीण पहंचे और सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पर घाट चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जीतेंद्र सोराड़ी की अगुवाई में पुलिस व एसआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने तब तक महिला को खाई से निकाल लिया था पर महिला ने दम तोड़ दिया था।

एसडीआरएफ टीम द्वारा शव को सड़क तक पहुंचाया और वाहन से शव को जिला चिकित्सालय लाया गया। महिला के पति राजेंद्र सिंह सदमे में बेहोश हो गये, उन्हें भी हल्की चोट बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जहां उनका उपचार जारी था। बताया गया है कि मृतका की एक छ साल की एक छोटी बच्ची है।

घटना की सूचना के बाद आयुर्वेदिक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अस्पताल पहुंचे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!