
खबर सागर
नगर पालिका द्वारा न्यायालय के आदेश पर आवारा घूम रही गौ वंश जानवरों का गौशाला पहुंचाने के नाम पर रेस्क्यू किया।
परंतु गायों को जंगलों में छोड़ दिया। जिसकी भनक लगने पर विहिप ने गौवंश प्रेमियों के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात की तथा मामले की जांच की मांग की है।
विहिप के गौसेवा अध्यक्ष रवि रस्तोगी के नेतृत्व में गौवंश प्रेमियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की तथा ज्ञापन सौंपा। कहा कि न्यायालय के आदेश पर नगर पालिका द्वारा नगर से कई आवारा गाय व गौवंश जानवरों का रेस्क्यू किया गया तथा इन्हें गौशाला पहुंचाने की बात कही।
परंतु जब गौशालाओं में पता किया गया तो जानकारी मिली कि गौवंश जानवरों को उनकी गौशाला में नहीं पहुंचाया गया है जबकि जानवरों को गौशाला तक पहुंचाने के नाम पर धन खर्च किया गया है।
उन्होंने कहा कि पता चला है कि नगर पालिका ने गौवंश जानवरों को जंगलों में जंगली जानवरों के आहार के लिए छोड़ दिया गया।
युवाओं ने नगर पालिका पर आरोप लगाया कि गौवंश रेस्क्यू अभियान के नाम पर नगर पालिका बेसहारा जानवरों के साथ अन्याय कर रही है ।
उन्होंने जानवरों के साथ अन्याय करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने व प्रशासन द्वारा मानिटरिंग किए जाने की मांग की।



