
खबर सागर
श्रीनगर गढ़वाल में गुलदार के हमले में बुरी तरह घायल हुई 4 वर्षीय मासूम को उपचार के लिए हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है । मासूम की हालत नाजुक बनी हुई थी ।
बता दें कि बीती रात श्रीकोट गंगनाली क्षेत्र में घर के आंगन से गुलदार मासूम को उठा ले गया आस पास के लोगो ने शोर मचाया तो मासूम को बुरी तरह घायल कर गुलदार जंगल की ओर भाग गया ।
मासूम को अनान फानन में उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर लाया गया लेकिन हालत मासूम की बिगड़ने पर मासूम को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया ।
गुलदार हमले की श्रीनगर क्षेत्र में बीते 6 माह की भीतर गुलदार हमले की ये 5वी घटना है ।
बीते कुछ दिन पूर्व ही गुलदार एक मासूम को अन्य मासूम को एक मासूम की गुलदार हमले से जान चली गई घटना के बाद से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे और कैमरा ट्रैप भी लगाए गए ।
लेकिन इसके कुछ दिन बाद ही इस क्षेत्र से सटे श्रीकोट गंगनाली क्षेत्र में गुलदार ने एक 4 वर्षीय मासूम पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया है ‘
स्थानीय लोगो ने गुलदार दहशत से निजात दिलाने की मांग वन विभाग से की है, गुलदार के बढ़ते हमले पर डीएफओ पौड़ी ने लोगो से सतर्क रहने की अपील की है।



