
खबर सागर
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह ने आज विकासनगर के कालसी क्षेत्र में पहुंचे । जहा सन 1937 से संचालित पशु प्रजनन केंद्र कालसी का किया निरीक्षण |
ये पशु प्रजनन केंद्र 1937 में स्थापित किया गया था।
जिसे भारत सरकार द्वारा देशी गोवंश जैसे रेड सिंधी,साहिवाल, गिर और थारपारकर के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सेंटर आफ एक्सीलेंस ब्रिडिंग सेंटर के तौर पर भी चयनित किया गया है ।
उम्दा नस्ल की गायों के निरिक्षण के दौरान राज्यपाल ने दूध निकालने वाली आधुनिक मिल्किंग मशीन के बारे में भी जानकारी ली।
राज्यपाल ने पशु प्रजनन केंद्र की व्यवस्थाओं की तारीफ कतरे हुए कहाँ कि उन्नत तकनीक और बेहतर रखरखाव में चल रहे इस पशु प्रजनन केंद्र से पूरे देश के अंदर दूधरु पशु की नस्ल बढ़ाते हुए हम क्रांति ला सकते हैं।
इस दौरान परियोजना निदेशक डॉक्टर एस.के. सिंह, सचिव पशुपालन विभाग विनोद कुमार सुमन सहित पशुपालन विभाग के समस्त अधिकारी मौजूद रहे।



