उत्तराखंडपर्यटन

हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू होने से पहले डीएम हिमांशु खुराना ने लिया जायजा

खबर सागर

हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू होने से पहले जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने विभागीय अधिकारियों के यात्रा मार्ग का जायजा लिया ।
डीएम ने गोविंद घाट गुरुद्वारा से हेमकुंड साहिब तक 18 किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का निरक्षण किया ।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा को सुगम और सुखद बनाने के लिए यात्रा से पहले पैदल मार्ग पर सभी व्यवस्थाओं को सुचारू किया जाए।

श्री हेमकुंड साहिब और लोकपाल मंदिर की यात्रा इस साल 25 मई से शुरू होगी।

हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा के आसपास अभी भी करीब 08 फीट बर्फ है। यहां लक्ष्मण मंदिर व हेमकुंड सरोवर भी पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!