
खबर सागर
समाज में जन जागरुकता लाने को लेकर राइका नैनबाग व घोडाखोरी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी जागरूक गोष्टी का आयोजन किया गया । जिसमें छात्र – छात्राओ व आम जनता को कानून की जानकारी दी गई ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को छात्र – छात्रों द्वारा घोष बैड की धुन के साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया । जहां दीप प्रज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया गया । तथा छात्राओं द्वारा जौनपुरी भेष भूषा के साथ स्वागत गीत व तांदी नृत्य की सुंदर प्रस्तुति से दी गई ।
उत्तराखंड राज्य विधि सेवा प्राधिकरणएवं माननीय जिला जज योगेश कुमार गुप्ता के निर्देश पर राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग व रांइका घोडाखोरी में सीनियर सिविल जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी श्री आलोक राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में जन जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया ।
जिसमें आलोक राम त्रिपाठी सीनियर सिविल जज ने कहा कि हर व्यक्ति अपने अधिकारो के प्रति सजग,सर्तक व जागरूक बने ।
उन्होने छात्र/छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली तथा दूर दराज के व्यक्तियों को परा विधिक के माध्यम से समाज में फैल रही,कुरेतियों को समाप्त करने पर विभिन प्रकार की विधिक जानकारी से अवगत किया गया ।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल श्रम, बाल विवाह, किशोर न्याय, भारतीय संविधान, बाल कल्याण,श्रमिकों के अधिकार, जंगलो में आग लगाने पर आदि विषयों पर कानूनी जानकारी प्रदान की गई।
गोष्टी के बाद सनियर जज से छात्रा – निकिता चौहान ने जज व वकील गले बैड का क्या महत्व है। छात्र अंशुल ने कोर्ट में न्याय बहुत देरी से मिलता है – छात्र . सुधारी शाह – न्याय देवी की आंखों पर पट्टी बांध कर क्या कानून अंधा है। व छात्रा रागनी कैन्तुरा ने जज बनने के क्या तैयारी करने जैसे का प्रशन पूछे । जिस पर जज ने सभी के सवालो के जबाव विस्तार पूर्वक उत्तर दिए गए ।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मिंया द्वारा नशीले पदार्थो के कानून व मोटर अधिनियम व नावालिक बच्चों वाहन न चलने व लोगों से टू व्हीलर वाहन चलाते वक्त हेलमेट आवश्य पहनें जिससे जीवन सुरक्षित बना रहे ।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य मनोज नेगी जिला विधिक सेवा द्वारा सफल कार्यकम के आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार एच एम नौटियाल, वरिष्ट एडवोकेट रोशन लाल बिजल्वाण , नैनबाग चौकी एस आई प्रेम सिंह रावत,उपनिरक्षण बलदेव सिह तोमर , पवन राणा,एच डी अंसारी,जितेन्द्र गौड़,कुलवीर रावत,महावीर चौहान,अतुल नौटियाल, यशवीर रावत,राय सिंह,विपिन सकलानी, कैलाश रावत,शमशाद खान,अनामिका बहुगुणा, रीना चौहान, लक्ष्मी सेमवाल,मनोरमा मनवाल,रुचि पँवार,मोनिका नेगी, शोभा ,मेघा सजवाण आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े – राइका थत्यूड में गोष्टी का आयोजन
वही दुसरी ओर राजकीय इंटर कालेज थत्यूड में
आलोक राम त्रिपाठी सीनियर सिविल जज द्वारा आयोजित जन जागरूकता गोष्टी में छात्र छात्राओं को विभिन प्रकार की कानूनी जानकारी व विधिक सेवा प्रधिकरण के जानकारी दी ।



