उत्तराखंडक्राइम

पुलिस ने 15 दिन के अन्दर कुल 11 गुमशुदाओं को किया बरामद

खबर सागर

पिथौरागढ़ पुलिस ने भौतिक सत्यापन के दौरान 15 दिन के अन्दर कुल 11 गुमशुदा बरामद किये हैं । उन्हें परिजनों को शौप दिया ।

जनपद में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरूषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु एक मई 2024 से 30 जून 2024 तक दो माह का प्रदेश भर में चलाये जा रहे ।

ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत जनपद पुलिस की ऑपरेशन स्माईल टीम गठित की गयी है ।

टीम द्वारा प्रथम चरण में गुमशुदाओं का भौतिक सत्यापन किया गया । इस दौरान टीम द्वारा कुल 12 गुमशुदाओं (महिला- 03, पुरूष- 02, नाबालिक बालिकाएं -07) को बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।

जनपद पुलिस द्वारा ऑपरेशन स्माईल के तहत किये गये कार्य की स्थानीय जनता व गुमशुदाओं के परिजनों द्वारा सराहना की गयी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!