
देवभूमि उत्तराखंड में कण कण में देवी देवताओं का वास आज भी कायम के साथ उत्तराखंड अपनी लोक संस्कृति की परंपरा के लिए देश व दुनिया में प्रसिद्ध नाम है ।
जहा बैशाख के आरभ से अंत तक जगह जगह मेला ( थौलू )के लिए जाना जाता है ।
बात करें जनपद रूद्रप्रयाग जखोली ब्लॉक की यहां अलग अलग गांव में थलू का आयोजन किया जाता है ।
6 साल के लंबे अरसे के बाद लुठियाग चिरबटिया झराकुडा में 11 मई से 13 मई तक दिव्य और भव्य थलू का आयोजन किया गया ।
इस थलू में बजीरा के प्रचाधारी नगेला की देव डोली,लुठियाग के नगेला और घंडियाल की डोली के देव नृत्य के साथ सैकड़ों देवी देवी-देवताओं ने अवरित होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देते है।
चिरबटिया थलू में नागराजा नगेला घंडियाल देवता समेत कई देवी देवता अवतरित हुए और लोगों को आशीर्वाद दिया।



