
खबर सागर
10 मई से शुरु हो रही देव भूमि उत्तराखंड की चार धाम यात्रा में धर्मनगरी हरिद्वार से चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार माना जाता है। जहा से भारी संख्या में श्रद्धालु यात्रा के लिए निकल पडे है।
बता दें कि चारधाम का आगाज होते ही एक दिन पहले हरिद्वार से श्रद्धालुओं के जत्थे रवाना शुरू हो गए हैं।
आज मायादेवी मंदिर और मनसा देवी चरण पादुका मंदिर में पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के कई जत्थे चारधाम को रवाना हुए।
रवानगी से पहले जिला प्रशासन और ट्रैवल कारोबार से जुड़े संगठनों ने चारधाम जाने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
बाबा बद्री केदार के जयकारों का उद्घोष करते हुए श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आए और उत्तराखंड सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट भी दिखाई दिए।



