उत्तराखंड
राज्यपाल मेजर जनरल गुरमीत सिंह आज सेलाकुई पहुंचे

खबर सागर
उत्तराखंड के राज्यपाल मेजर जनरल गुरमीत सिंह आज सेलाकुई पहुंचे ।
जहां उन्होंने सगंध पौधा केन्द्र का निरीक्षण कर औषधीय गुणों वाले पौधों के बारे में गहनता जानकारी हासिल की।
साथ ही उन्होंने एरोमेटिक से जुड़े वैज्ञानिकों और कर्मियों ने विभिन्न जड़ी बूटी और उनकी शोध के बारे में चर्चा की।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि जड़ी बूटी के क्षेत्र में उत्तराखंड प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं।
कहा कि भंगजीरा , लेमनग्रास, तीमूर आदि जैसे औषधीय गुण वाली जड़ी बूटियों की शोध से बने उत्पादों से आर्थिकी में भी सुधार लाया जा सकता है।



