
खबर सागर
रुड़की के गुलाब नगर में जुमे की नमाज पढ़ने को लेकर देवबंदी और बरेलवी दोनों पक्षों में हुआ विवाद ।
रामपुर चुंगी पर गुलाब नगर में काफी समय से एक दरगाह स्थित है वहीं
दरगाह के सामने ही एक मस्जिद तामीर कर दी गई जिसमें एक पक्ष का कहना है ।
यह मस्जिद हमारी है और काफी समय से इस मस्जिद में हम लोग ही नमाज पढ़ते आ रहे थे लेकिन अचानक से इन लोगों ने आकर मस्जिद पर कब्ज़ा कर लिया और यह लोग फुरकान विधायक के आदमी हैं ।
यह हम लोगों को नमाज भी नहीं पढ़ने दें रहें हैं ,और इन लोगों की नजरे दरअसल इस दरगाह की जमीन पर है जो लगभग साढ़े तीन बीघा के करीब है और जिसकी कीमत करोड़ों रुपए की है और इन लोगों की नजरे इस जमीन पर है ।
वहीं वरिष्ठ आंदोलनकारी भावना पांडे भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझने का प्रयास किया भावना पांडे ने कहा कि मेरे लिए सारे मुस्लिम भाई एक समान है और इन लोगों को चाहिए कि अपने धर्म गुरुओं को बिठाकर विवाद का निस्तारण कर लिया जाए ।
वही विवाद स्थल पर पुलिस भी पहुंची और मामला शांत कराया और दोनों पक्ष के लोगों को बैठकर विवाद सुलझाने की बात कही
वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि मस्जिद सभी की है और किसी भी तबके का मुसलमान नमाज पढ़ सकता है ।
बाकी हमें मजार या किसी चीज से कोई लेना-देना नहीं जबकि दूसरा पक्ष इस बात पर अड़ा रहा की हम लोग इनके इमाम के पीछे नमाज नहीं पड़ेंगे हमें नमाज हमारे इमाम ही पढ़ाएंगे
और यह है जमीन सुना जाता है कि वक्फ बोर्ड में दर्ज है मगर वक्फ बोर्ड के किसी अधिकारी ने यहां आकर कभी नहीं देखा
और कलियर विधायक यहां एक निर्माण करा रहे थे जिस पर हमारे पिता जी स्टे ले आए और निर्माण कार्य रुकवा दिया गया था यह मामला आज भी कोर्ट में विचारधीन है और हमारा परिवार लंबे समय से यहां मजार की खिदमत करता आ रहा है
अब बड़ा सवाल यह उठता है ।
कि क्या दोनों पक्ष की ही नजरे करोड़ों रुपए की जमीन पर हैं या सच में ही देवबंदी और बरेलवी का मामला है ‘



