उत्तराखंड

आम की फसल पर बीमारी व सूखे से किसानो को भारी नुकशान

खबर सागर

फलों का राजा आम इस समय आम के बगीचों की खूब रौनक बड़ने के साथ इस बार आम की पैदावार से किसान बेहद खुश है।
लेकिन पेड़ो में लगी बीमारी और सूखे के कारण फल गिरने से किसानों के चेहरे मायूस नजर आ रहे है ।

इस बार जंहा आम की फसल से किसान अच्छे मुनाफे की उम्मीद लगा रहे थे लेकिन लगातार हो रहे नुकशान के बाद किसानों को अपनी लागत निकालनी भी भारी पड़ रही है ।

आपको बता दे जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र में इस बार आम की फसल की अच्छी पैदावार हुई थी ।
लेकिन बारिश ना होने के कारण ओर आम के पेड़ो आई बीमारी चलते भारी तादात में फल पेड़ो से गिर रहे है ।

जिससे किसानों को भारी नुकशान हो रहा है वंही किसानों की माने तो बारिश ना होने के कारण बीमारी आ रही है ।

लेकिन अगर फल ऐसे ही गिरता रहा तो पेड़ो पर आम नही बचेगा अभी तक कई हजारों रुपए की दवाइयों का छिड़काव फसल पर हो चुका है ।

उपर से बाग मालिक को भी लाखो रूपए का ठेका देना पड़ता है जिस तरीके से आम गिर रहा है मुश्किल है कि मुनाफा हो पायेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!