उत्तराखंडसामाजिक

जंगलों की आग से प्राकृतिक जल स्रोत सुखने से पेयजल का संकट

खबर सागर

बढ़ती गर्मी व जंगलों मे आए दिन आग की घटनाओं के चलते मानव जीवन पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है । जंगलो में आग के कारण उत्तराखंड के पर्वतीय अंचलो में पेयजल स्रोत सूखने से पानी की समस्या भी बढ़ने लगी है ।

कर्णप्रयाग ब्लाक के छातोली गांव में लोग बून्द बून्द पानी को तरस रहे है । कई किलोमीटर दूर से लोग पानी लाकर प्यास बुझा रहे है ।

कर्णप्रयाग ब्लाक के छातोली गांव के लोग इन दिनों बून्द बून्द पानी को तरस रहे है।

गांव में पेयजल लाइन तो बिछी हुई है ,लेकिन जल स्रोत पर पानी न होने के कारण पानी के नल शो पीस बनकर रह गए है । जिस कारण गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है । लोग कई किलोमीटर दूर से निजी वाहनों में पानी लेकर प्यास बुझा रहे है ।
लोगो ने सरकार व विभागों से मांग की है कि जल्द गांव में टेंकरो के द्वारा पानी की बहाली की जाय ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!