
खबर सागर
पौड़ी जिले की पुलिस टीम ने मिशन मर्यादा के तहत धार्मिक स्थलों को पार्टी का अड्डा बनाने वालो व्यक्तियों के खिलाफ अब कानूनी कार्यवाही करना शुरू कर दिया है ।
जिसमें पुलिस टीम ने गंगा घाट से 15 ऐसे हुडदंगियो को पकड़ा है जो गंगा की स्वच्छता को खराब कर इसे अपनी अयाशी का अड्डा बना रहे थे ।
बता दें कि पौड़ी जिले की पुलिस टीम इन दिनों गंगा की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए मिशन मर्यादा अभियान चला रही है और गंगा घाट पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं ।
पुलिस टीम ने नशीले पदार्थ और शराब का सेवन कर गंगा की स्वच्छता को दूषित कर रहे दिल्ली हरियाणा से आए 15 हुडदंगियों गंगा घाट से पकड़ा है जिन पर अब कानूनी कार्यवाही की जा रही है ।
वहीं एसएसपी पौड़ी ने आमजन से भी अपील की है कि वे भी पर्यटक स्थल और गंगा घाट की मर्यादा बनाए रखें ।
साथ ही उन्होंने बाहर से आने वाले पर्यटकों से भी अपील की है कि वे गंगा घाट व नदियों के किनारे गंदगी न फैलाये और नशीले पदार्थ का सेवन ना करें ।
अन्यथा पुलिस ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्यवाही करेगी ।



