उत्तराखंडपर्यटन

चारधाम यात्रा को लेकर परिवहन विभाग की सभी तैयारीयां पूर्ण 

खबर सागर

चारधाम यात्रा को लेकर परिवहन विभाग ने भी अपनी सभी तैयारी पूरी कर ली है इस बार चारधाम यात्रा में पौड़ी रुद्रप्रयाग और चमोली से 598 बस चारधाम यात्रा में लगाई गई हैं ।

जबकि 7000 टैक्सी भी यात्रा में अपनी सेवाएं देंगी, चारधाम यात्रा के दौरान पौड़ी जिले में बस और टैक्सी की कमी न हो इसको लेकर 60 और 40 के रेश्यो से वाहनों को लगाया गया है ।

जिनमे 40 फीसदी वाहन चारधाम यात्रा में अपनी सेवा देंगी जबकि 60 फीसदी वाहन लोकल रूट्स पर अपनी सेवा देंगे ।

जिससे यात्रियों को इस दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो ।

आरटीओ पौड़ी द्वारिका प्रसाद ने बताया की चारधाम यात्रा की तैयारी परिवहन विभाग की पूरी हैं यात्रा मार्ग का निरीक्षण भी किया जा चुका है ।

सड़क सुरक्षा के लिहाज से जहां जहां पर कार्य किया जाना उसके निर्देश भी कार्यदाई संस्था को दे दिए गए हैं ।

अब तक 20 ग्रीन कार्ड भी पौड़ी से जारी किए जा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!