उत्तराखंडसामाजिक

लालूर पंपिंग योजना में सुचारू पेयजल आपूर्ति न होने पर ग्रामीण परेशान

खबर सागर

विगत कई दिनो से लालूर पंपिंग योजना में सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति न होने से क्षेत्र की जनता पेयजल को काफी दिक्कतें हो रही है । वहीं ग्राम म्याणी के ग्रामीण खच्चर व वाहनों से कई किमी दूर से पानी लाने को मजबूर है ।

तहसील नैनबाग के तहत लगभग 20 करोड़ की लागत से यमुना से लालूर पंपिंग योजना पट्टी लल्लूर क्षेत्र की प्यास बुझाने के लिए बनाई गई थी ।
लेकिन पंपिंग योजना द्वारा सुचारू रूप से पेयजल की आपूर्ति न होने से 19 गांव लालूर सहित कई तोक व कस्बो
को समय पर पीने के पानी की आपूर्ति सुचारु न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानीयों का सामना करना पड रहा है।
वही ग्राम म्याणी में सुचारु रूप व 3 से 4 दिन बाद पानी की आपूति होने पर गांव में पानी की कमी हो रही है। जिस के चलते ग्रामीण खच्चर व गाड़ीयों से कई किमी दूर से पानी ला रहे है । साथ गांव की महिलाए भी प्राकृति स्रोत लगभग से 2 किमी दूर खोला से पानी ढोने को मजबूर है।
काफी बडा गांव होने के चलते पंपिग योजना से कम आपूर्ति के साथ सुचारु न होने से पेयजल की भारी किल्लत बनी है। तथा महिलाएं चौका चुल्ला व खेती बांडी का काम करने के बाद मध्य रात्री तक गांव के टंकी में पानी के लिए लाईन में बैठी रहती है।

ग्रामीण हुकम सिंह रमोल, मनवीर सिंह पंवार, राजेश सजवाण व श्रीमती सरीता देवी, मीना देवी, बिजला देवी आदि का कहना है कि सरकार एक ओर घर घर जल व घर घर नल की बात करती है । तो वही पंपिंग योजना से कभी 3 से 4 दिन बाद पानी आता लेकिन सुचारु रुप से आपूर्ति नही हो पा रही है। जिससे जल संस्थान की घोर उदासीनता से जनता में भारी आकोश है।
साथ ही स्थानीय कर्मियो को अवगत करने के बाद भी सुनने को तैयार नही है।

जिसमें इतने बड़े आबादी वाले गांव में पानी की कमी के चलते हम लोग मजबूर होकर गाड़ी व खच्चरो में दूर पानी ढोने को मजबूर है । वाहन से पानी लाने के बाद बिजली की मोटर से से पानी के पाईप से घर की टंकी तक पानी पंहुचा रहे है।

वही जल संस्थान के अधिशासी अभियंता प्रशांत भाद्वाराज का कहना है कि ग्रामीण वासीयो की समस्या शीघ्र ही दूर कर सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति सुचार कर ली जायेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!