
खबर सागर
द्वाराहाट विकासखंड का दूरस्थ गांव ऐना पार जहां पर आज संयुक्त मजिस्टे वरूणा अग्रवाल पहुंची।
तेज धूप में ग्रामीणों से मिलने पैदल दो किमी का सफर तय करके खड़ी चढ़ाई चढ़ने के बाद ग्रामीणों से वार्ता की।ग्रामीणों ने संयुक्त मजिस्ट्रे का स्वागत किया।और कहा कि आज पहली बार आजादी के बाद कोई अधिकारी उनके दुर्गम गांव में पहुंची है।
साथ में वन विभाग, राजस्व विभाग,लोक निर्माण विभाग,और जल निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
बता दें कि ऐना पार के ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के साथ लोकसभा चुनाओं के बहिष्कार की घोषणा की थी । जिसको संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत द्वारा वार्ता कर समझाया गया और माता कराया । और खुद उनके गांव पहुंचकर समाधान करने की बात कही थी।उसी बात के चलते आज संयुक्त मजिस्ट्रेड गांव पहुंची और स्थल से ही विभागों के साथ दूरभाष से वार्ता की।
कहा जल्द ही गांव को सड़क की सौगात मिल जायेगी।वहीं ग्रामीणों ने कहा की अगर बीस जून तक सड़क का कार्य सुरू नहीं किया गया तो समस्त ग्रामीण अनुसूचित बाहुल्य गांव उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक कन्नू साह और ग्राम प्रधान किशोर राम ने भी जनता को संबोधित की संचालन गोपाल सिंह बिष्ट ने किया।



