उत्तराखंडक्राइम

शिक्षक ने युवक पर किया हमला हायर सेंटर किया रेफर

खबर सागर

लोहाघाट थाना क्षेत्र के बाराकोट ब्लॉक के कालाकोट गांव के एक युवक ने गांव के एक सरकारी शिक्षक व अन्य के खिलाफ़ मारपीट का आरोप लगाते हुए लोहाघाट थाने मे तहरीर दी है ।
वही हमले मे युवक संदीप कुमार घायल हो गया युवक द्वारा आरोपी शिक्षक के खिलाफ लोहाघाट थाने में तहरीर दी गई है तथा कार्रवाई की मांग करी गई है ।

तहरीर में युवक ने बताया बुधवार को वह अपने गांव कालाकोट में शादी में शामिल होने गया था तभी शिक्षक जगमोहन व अन्य के द्वारा मेरे ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया गया तथा धक्का देकर खेत में गिरा दिया गया ।

किसी तरह भाग कर उसने अपनी जान बचाई युवक ने बताया उनके हमले से उसके कंधे व हाथ पर गंभीर चोटे लगी हैं युवक ने कहा पहले भी इन लोगो के द्वारा उसके साथ मारपीट करी गई थी ।
वही लोहाघाट थाने के प्रभारी एसओ चेतन रावत ने बताया युवक की तहरीर मिलने पर पुलिस ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में युवक का मेडिकल करवाया मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी ।

वहीं घायल युवक का उपचार कर रहे डॉक्टर करन ने बताया युवक के कंधे व हाथ में गंभीर चोटे लगी है जिस कारण उसे जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!