
खबर सागर
चार धाम यात्रा 10 मई से शुरू होने जा रही, वहीश्रीनगर में चारधाम यात्रा के मद्देनजर शहरभर में लगाये गये कई वाटर एटीएम खराब पडे हुए हैं ।
जबकि जिन वाटर एटीएम को जल संस्थान ने फुरसत निकालकर रिपेयर किया वो वाटर एटीएम भी यात्रियों की प्यास नहीं बूझा पा रहे हैं ।
रिपेयर किये गये वाटर एटीएम को सिर्फ चारधाम यात्रा संचालित होने के दौरान ही चालू रखा जायेगा ।
जबकि अन्य समय में वाटर एटीएम भी खराब पडे वाटर एटीएम की तरह ही शहर भर में सिर्फ शो पीस बने हुए हैं ।
जल संस्थान के अधीशासी अभिंयता ने बताया कि वाटर एटीएम की कई जगह मिस यूज हो रहा था जिस कारण वाटर एटीएम को चारधाम यात्रा शुरू होने तक बंद रखा गया है ।
और यात्रा शुरू होते ही वाटर एटीएम काम करने लगेंगे।



