
खबर सागर
जिलाधिकारी ने मतदाताओं को गढ़वाल भाषा में भेजे पोस्टकार्ड, शत प्रतिशत मतदान का किया आह्वान
मतदाताओं को खूब भा रहा गढवाली भाषा में लिखा पोस्टकार्ड
सीमांत जनपद चमोली में स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला
अधिकारी ने गढवाली भाषा में पोस्टकार्ड भेजकर मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान की अपील की है।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की ओर से भेजे गए पोस्टकार्ड को बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर वितरित कर रहे हैं।
गढ़वाली भाषा में की गई मतदान की अपील लोगों को खूब भा रही है।
स्वीप कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी की ओर से भेजे गए पोस्टकार्ड के माध्यम से युवा, दिव्यांग, वरिष्ठ एवं महिला मतदाताओं से मतदान अवश्य करने की अपील की गई है।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को मतदान का अधिकार संविधान द्वारा दिया गया है।
मत के प्रयोग से मजबूत सरकार और देश का निर्माण होता है। ऐसे में प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार आवश्यक रूप से प्रयोग करना चाहिए।



