
खबर सागर
लखवाड़ बांध प्रभावित कास्तकारों की एडीएम की अध्यक्षता में हुई सुनाई
300 मेघावाट लखवाड़ बांध परियोजना के तहत प्रभावित कास्तकारों की भूमि अर्जन पुनर्वासन एव पुनर्व्यस्थापन उचित प्रतिकर को लेकर नैनबाग में जन सुनाई हुई । जिसमें प्रभावितकास्तकारों की हर समस्याओं का निदान किया जायेगा ।
मंगलवार को उपर जिलाधिकारी एसके पांडे की अध्यक्षता में लखवाड़ बांध परियोजना से प्रभावित कास्तकारों की सुनाई .राजकीय महाविद्यालय नैनबाग आयोजित कि गई । जन सुनाई केन्द्र बिन्दु परियोजना के नियत स्थान पर रखी जाय, जिससे सभी कास्तकारों पंहुच कर अपनी समस्याओं रख कर समाधान हो सके ।
कास्तकरों ने दी जाने वाली अनुग्रह अनुदान राशि को बढ़ा कर बाजार रेट के आधार पर दी जाए । परियोजना मे स्थानीय बेरोजगारों युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाया।
बांध प्रशासन द्वारा रिक्त 47 पदों पर युवाओं की शीघ्र ही भर्ती की जाय ।
बांध से प्रभावित राष्ट्रीय राज मार्ग समरेरण का कार्य समय रहते शीघ्र कराया जाय ।
सुनाई के दौरान कास्तकारों ने कहा कि आज तक पुनर्विविस्थापन नीति नही बनाई गई जो एक खेद जताते हुए शीघ्र ही बनाई जाय ।
साथ ही अगलड नदी में जून माह में आयोजित राजशाही पौराणिक मौण मेला के पैदल मार्ग झांडी व मार्ग का दुरुस्त किया जाए ।
जिस पर उपर जिलाधिकारी ने पांडे ने बांध परियोजना शीघ्र ही कार्य करने के निर्देश दिए ।
सुनाई में उपर जिलाधिकारी एसके पांडे कहां की पॉलिसी का अनुपालन करते हुए कास्कारो द्वारा रखी गई हर समस्याओं का समाधान किया जायेगा । कास्तकारों की किनी करणों से छूटी जमीन का सत्यपान कर कास्तकारों को हर संभव लाभ दिया जायेगा ।
बेरोजगारी भत्ता प्रभावित परिवारों के पूर्ण सत्यापन के बाद ही देय होगा ।
उहोने कहा कि हर सभी आपत्तियों का निस्तारण के बाद ही पॉलिसी बनने के बाद ही
कास्तकारों का प्रतिकार भुगतान किया जाएगा।
लखवाड बांध के अधिशासी अभियंता विपिन डंगवाल ने परियोजना की जानकारी देते कहा कि कास्तकारों की हर समस्याओं का निदान नियम के आधार पर किया जायेगा ।
इस मौके पर तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद ममगाई, लखवाड़ बांध विस्तापन समिति के अध्यक्ष बचन सिंह पुण्डीर, डा. बिरेन्द्र सिंह रावत, बचन सिंह रावत, प्रदीप कवि, अर्जून सिंह, महिपाल सिंह, जोत सिंह रावत,विक्रम सिंह सजवाण, महेंद्र सिंह, राकेश रावत,जयपाल सिह, शरण सिंह पंवार, आनंद सिंह सजवाण,बिक्रम सिंह चौहान, सिकदर सिंह, रजिस्टर कानूनगों एच एम नौटियाल, उपनिरक्ष सेवक राम शर्मा, सरदार सिंह, सुनील बर्मा आदि उपस्थित थे ।



