उत्तराखंडराजनीति

विधायक भुवन कापड़ी ने बीजेपी पर सत्ता के दुरुप्रयोग करने का लगाया आरोप

खबर सागर

खटीमा के विधायक व उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर सत्ता धारी दल बीजेपी पर सत्ता का दुरुप्रयोग करने का गंभीर आरोप लगाया है।

प्रेस वार्ता के दौरान खटीमा की स्थानीय मीडिया से रूबरू होते हुए विधायक कापड़ी ने कहा की आज बीजेपी की चुनावी रैली में भीड़ जुटाने हेतु 103 स्कूलों की बसों को लगाया गया था।
जिसमें दबाव या स्वेच्छा से किस तरह लगाया गया होगा यह आप समझ सकते है।

वही दूसरी तरह आज बीजेपी की रैली में जा रही बस का बिगराबाग बाईपास के पास जब एक्सीडेंट हुआ तो स्थानीय प्रशासन के लोगो के द्वारा घायल बच्चो को अस्पताल पहुंचाने की जगह वह सड़क से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाते दिखे ताकि बीजेपी का रोड शो उस रोड से गुजर सके।

जबकि घायलों को त्वरित रूप से पहुंचाने की जगह 108 का इंतजार किया जा रहा था।जबकि इस दुर्घटना में दो दर्जन बच्चे घायल हुए जिनमे से अधिकतर नाबालिक है।

वही विधायक भुवन कापड़ी ने सत्ता के दुरुप्रयोग पर चुनाव आयोग को जहां कार्यवाही की मांग की है वही सभी घायल बच्चो को पचास हजार रुपए मुवावजा दिए जाने की भी मांग की गई है।

क्योंकि बीजेपी की रैली में जाने के दौरान ही बस दुर्घटना ग्रस्त हुई।जिसमे दो दर्जन के लगभग बच्चे घायल हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!