
खबर सागर
केदारनाथ विधान सभा के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
केदारनाथ विधानसभा में आगामी 20 नवम्बर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया विधिवत शुरू हो गयी है।
जिलाधिकारी डा0 सौरभ गहरवार ने ऊखीमठ पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया तथा नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने नामांकन खरीद कर श्रीगणेश कर दिया है।
आज से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में दो दिनों तक नामांकन पत्रो की बिक्री, 24 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक नामांकन, 30 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच , 4 नवम्बर को नाम वापसी।
20 नवम्बर को मतदान तथा 23 नवम्बर को मतगणना होगी।



