उत्तराखंड

पौड़ी संसदीय सीट पर कुल 13 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे

खबर सागर

 

लोक सभा चुनाव आगामी 19 अप्रैल को मतदान होने पर लोकतंत्र के इस महापर्व चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है ।

पौड़ी संसदीय सीट पर भाजपा – कांग्रेस सहित विभिन्न राजनैतिक दलों व निर्दलीय सहित कुल 13 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं ।

केदारनाथ विधानसभा के अन्तर्गत अभी तक भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी , कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल व उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के प्रत्याशी आशुतोष नेगी जनता के मध्य अपनी उपस्थिति दर्ज कर चुके हैं ।

आने वाले दिनों में अन्य प्रत्याशियों के केदार घाटी आगमन की सम्भावना बनी हुई है ।
केदारनाथ विधानसभा में अधिक वोट बटोरने के लिए भाजपा जी तोड़ मेहनत करने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक सेंध मारी शुरू कर दी है ।

जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगाई, वेरोजगारो, अंकिता हत्या जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर आम जनता के मध्य जाने के लिए कार्यकर्ताओं की टीम गठित कर टीमों को क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौप दी है ।

वही भाजपा, कांग्रेस ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!