उत्तराखंड
पौड़ी सीट से यूकेडी प्रत्याशी ने जगह जगह जन संपर्क कर वोट मांगे

खबर सागर
पौड़ी संसदीय सीट से उत्तराखण्ड क्रान्ति दल प्रत्याशी आशुतोष नेगी ने क्यूजा घाटी व केदार घाटी के विभिन्न स्थानों में जनसम्पर्क कर जनता से वोट का आशीर्वाद मांगा ।
चुनावी भ्रमण व जन संपर्क के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाडें के साथ भव्य स्वागत किया ।
नेगी ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने बारी – बारी से इस प्रदेश को छलवा करते आ रहे है । और हमेशा पहाड़ की उपेक्षा की है ।
और दोनों पार्टियों सत्ता पर जमकर भष्ट्राचार बेरोजगारी व मंहगाई से आम जनता को धोखा देते है।
उन्होंने कहा कि अंकिता भण्डारी के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल लगातार सघर्ष
करता रहेगा ।
इस मौके पर पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत, अंकिता भण्डारी की माँ सोनिया भण्डारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ।



