उत्तराखंड
एकेश्वर के मलेठी स्थित श्रीराम एग्रीवेंचर शराब की फैक्ट्री में अवैध शराब की सूचना

खबर सागर
सतपुली विकासखंड एकेश्वर के अंतर्गत मलेठी स्थित श्रीराम एग्रीवेंचर शराब की फैक्ट्री में अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली ।
जिस पर निर्वाचन आयोग की एफएसटी टीम मौके पर पहुंच गयी है ।
इस दौरान शराब फैक्ट्री में बंद पड़े तले के कारण एफएसटी अग्रिम आदेशों का इंतजार कर रही है।
वहीं जिलाधिकारी पौड़ी डॉ आशीष चौहान ने कहा कि इस संबंध में टीम को रवाना कर दिया गया है ।
वहीं एसएसपी पौड़ी के माध्यम से अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
सूत्रों की माने तो उक्त फैक्ट्री में आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर अवैध शराब का भंडारण किया गया है ।
जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी द्वारा कार्रवाई करने हेतु अपने अधीनस्थ अधिकारी को निर्देशित किया गया है ।



