उत्तराखंडसामाजिक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने द्वारा थौलधार के कमान्द में पथ संचलन किया

खबर सागर

 

हिन्दू चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत्सर विक्रम संवत के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा थौलधार विकास खण्ड के कमान्द में गोष्ठी एवं पथसंचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नव संवत्सर के अवसर पर कमान्द में आयोजित गोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों पर चर्चा व सामुहिक भोज एवं पथसंचलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।

पथसंचलन में भव्य झांकी निकाली गई । जिसमें सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमान्द के छात्रों ने घोष के साथ प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर खण्डकार्यवाह दिनेश सकलानी, खण्ड संचालक सच्चिदानंद रतूड़ी, मुख्य वक्ता कमलेश्वर बडोनी, सह जिला कार्यवाह डा० हर्षवर्धन, जिला मार्ग प्रमुख रोशन अवस्थी, जिला ग्राम्य विकास प्रमुख जय प्रकाश नौटियाल, विद्यार्थी परिषद के जिला कोषाध्यक्ष आलोक जुयाल, कीर्ति बरवाण, विजय सिंह बिष्ट, शीशपाल रमोला, हरीश बिष्ट, सोबत रावत, नारायण, विनोद कोहली, गौरव महर, मदनलाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!