उत्तराखंड

भंयकर तूफान ने मकान की छत उडी ,मुश्किल से परिवार की जान बची

खबर सागर

 

कपकोट तहसील के हाम्टी कापड़ी गांव में रात को आए भंयकर तूफान से दो भाइयों के मकान की छत उड़ गई। परिवार के लोगों ने किसी तरह अपने मुश्किल हालात में बच्चों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया।

पीड़ित ने प्रशासन से छत की मरम्मत के लिए आपदा मद से राहत देने की मांग की है। पीड़ित गरीब होने से उनके सामने संकट गहरा गया है।

तारा सिंह कोरंगा व त्रिलोक सिंह कोरंगा पुत्र देव सिंह निवासी हाम्टी कापड़ी ने प्रशासन को पत्र देकर बताया कि सोमवार की रात नौ बजे तेज हवा चली। इस हवा में दोनों भाइयों के टिन के मकान की आधी छत उड़ गई। उस वक्त वह परिवार के साथ अंदर सोए थे।

अचानक उड़ी छत से परिवार के लोग दहशत में आ गए। हवा इतनी तेज थी की बाहर आना भी मुश्किल हो रहा है। थोड़ी देर बाद हवा कम हुई। गनीमत रही की आधी मकान की छत बचने उसी के नीचे रहकर उन्होंने रात काटी।

सुबह गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मकान की छत की मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

इधर एसडीएम अनुराग आर्य ने कहा कि क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक से मौका मुआयना कराया जाएगा। जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!