उत्तराखंड
कोतवाली पुलिस ने तीन पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार किया

खबर साग
बागेश्वर में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है।
कोतवाली पुलिस ने तीन पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर गश्त कर रही थी।
इसी दौरान सीगड़र गधेरा पुल के पास मंडलसेरा निवासी चंद्रबल्लभ कांडपाल उर्फ़ पप्पू कांडपाल पुत्र स्व. लीलाधर कांडपाल निवासी जीतनगर के पास से तीन पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।
आरोपी को पुलिस टीम ने मौके से गिरफ्तार किया है। कर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
एसओजी ने पकडी 2.84 ग्राम
वही दुसरी ओर कांडा में एसओजी द्वारा 2.84 ग्राम स्मैक के एक व्यक्ति को गिरिफ्तार कर जेल भेज दिया है।



