उत्तराखंड

कांग्रेस के वीरेन्द्र रावत का दावा पांचों सीटों पर कांग्रेस की होगी जीत

खबर सागर

 

चुनाव की जैसे जैसे 19 अप्रैल करीब आती जा रही है, वैसे ही राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार दिन प्रति दिन तेज़ होता जा रहा है ।

वही कई पार्टियों के नेता इधर से उधर भी भाग रहे है कभी कोई कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहा है तो कोई आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस जॉइन कर रहा है ।

आज रूड़की के एक निजी होटल में आम आदमी पार्टी के कई कार्यकरकर्ताओ ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के साथ पार्टी को भारी मतों से जीत दिलवाने की बात कही ।

वहीं हरिद्वार लोकसभा के कांग्रेस प्रतयाशी वीरेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस बार पूरे प्रदेश की पांचों सीटें कांग्रेस की झोली में जाने वाली है और उन्हें जनता जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है ।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी कहा कि अबकी बार उत्तराखंड की जनता का मिजाज बदला हुआ है और वह कांग्रेस को जिताने का मन बना चुकी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!