उत्तराखंड
सीएम धामी ने हरिद्वार प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए प्रचार – प्रसार

खबर सागर
भारतीय जनता पार्टी की आज डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में जनसभा हुई जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए प्रचार प्रसार किया ।
इस दौरान हरिद्वार लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी त्रिवेद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे। जनसभा में भारी संख्या में डोईवाला की जनता उपस्थित रही ।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस दौरान कहा कि डोईवाला उनका अपना घर है और यहां की जनता का आशीर्वाद हमेशा से उनके ऊपर रहा है।
11 तारीख को प्रधानमंत्री भी आ रहे हैं डोईवाला समेत पूरे हरिद्वार की जनता उनको सुनाने के लिए पहुंचेगी।



