उत्तराखंड

चौबट्टाखाल में भाजपा तीसरी बार केंद्र में 400 के सरकार बनाने जा रही – धामी

खबर सागर

 

भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाली संसदीय सीट से लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में आज चौबट्टाखाल में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश की कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज,डॉ धन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा तीसरी बार लगातार केंद्र में सरकार बनाने जा रही है ।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से गांव-गांव व शहर में मोदी जी को समर्थन मिल रहा है इसी का परिणाम है कि भाजपा केंद्र में 400 के आंकड़े को आसानी से पार करने जा रही है ।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जो भी वादे करती है उसको धरातल पर उतर कर ही मानती है और वर्तमान समय में भी गांव से लेकर शहर का हर नागरिक मोदी जी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुके हैं ।

उन्होंने कहा कि निश्चित तौर से 19 अप्रेल को होने वाले मतदान में भारी संख्या में लोग भाजपा के पक्ष में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
और 4 जून को आने वाले परिणाम में भाजपा 400 के आंकड़े को आसानी से पार करते हुए दिखाई देगी।

वही कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जिस तरह से भाजपा प्रत्याशी को समर्थन मिल रहा है ।
उसे वह निश्चित है की गढ़वाल सांसदिय सीट भारी मतों के अंतर से भाजपा के खाते में जाने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!