भाजपा के राष्टीय मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना

खबर सागर
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने सिख संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र को पाकिस्तान से चुराया हुआ बताया।
साथ ही उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को नसीहत देते हुए अपने घोषणा पत्र में तीन मुद्दे जोड़ने का सुझाव दिया।
बता दें कि बाजपुर के रामराज रोड स्थित निजी होटल में भाजपा द्वारा सिख संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा का लोगों ने जोरदार स्वागत किया वही इस दौरान कार्यक्रम में मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया।
जहां मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को पाकिस्तान से चुराया है और जिस तिरंगे के लिए देश का हर एक व्यक्ति मर मिटने के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस ने उसे तिरंगे को छुपाने का काम भी किया है।
साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दुकान में समान नकली था वैसे ही कांग्रेस की पार्टी पूरी ही नकली है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने राहुल गांधी को सुझाव देते हुए तीन विषय अपने घोषणा पत्र में शामिल करने की सलाह दी।
वही इस दौरान उन्होंने लोगों से लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट को अपना वोट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील की।