उत्तराखंडराजनीति

टिहरी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला का मसूरी पहुंचने पर जोरदार स्वागत

खबर सागर

उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी की घोषणा, जिस बूथ में भाजपा को मिलेगे जीरो वोट उस बूथ को देगे पांच लाख का इनाम

टिहरी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला का मसूरी पहुंचने पर कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जोत सिंह गुनसोला ,कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। मसूरी पिक्चर पैलेस चौक पार्किंग में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा छोड के कई लोग भाजपा नेता मनीष गौनियाल के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ली।

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने घोषणा की है कि जिस बुथ में भाजपा को एक भी मत नहीं मिलेगा उस बूथ के लोगो को पांच लाख रुपये देगे।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए टिहरी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला, पूर्व मसूरी पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल और पूर्व कैबिनेट मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि 2024 कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का है |

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है जनता को जुमलेबाज सरकार के बारे में सब कुछ साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार चर्म पर है परन्तु केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को इससे कुछ लेना देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में प्रदेश और देश में जिस तरह के हालत हैं। उसका जवाब लोग चुनाव में देंगे। महंगाई से हर वर्ग के लोग त्रस्त हैं। बेरोजगार नौजवान रोजगार के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। अंकिता हत्याकांड में परिजनों को न्याय नहीं मिल रहा है।

भ्रष्टाचार चरम पर है।उन्होने कहा कि भाजपा के शासन में प्रदेश और देश में जिस तरह के हालत हैं। उसका जवाब लोग चुनाव में देंगे।उन्होने कहा कि टिहरी क्षेत्र की प्रजा इस बार परिवर्तन चाहती है।

प्रजा ने जो मन बनाया है, उससे कांग्रेस का 12 साल का सूखा खत्म होगा। उन्होने कहा कि जब कार्यकर्ता और जनता एक हो जाए तो टिहरी से राज परिवार का तिलिस्म टूटना स्वाभाविक है।

टिहरी क्षेत्र में पिछले 10 सालों में कोई नया विकास नहीं हुआ, जिससे क्षेत्र के लोगों ने परिवर्तन का मन बनाया ळें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!