द्वाराहाट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दी चुनावी बूटी

खबर सागर
उतराखण्ड के द्वाराहाट नगर में आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और राज्य सभा सांसद नरेश बंसल पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।
बैठक से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद नरेश बंसल का ढोल बाजे के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया।महिला कार्य कर्ताओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन जिलामहमंत्री विनोद भट्ट ने किया और विधानसभा प्रभारी जिलाध्यक्ष रानीखेत लीला बिष्टपूर्व विधायक महेश नेगी ने संबोधित किया।प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित करते हुवे कहा कि यह हमारा संपर्क अभियान है इसमें सभी बूथ अध्यक्षों पन्ना प्रमुखों और युवा मोर्चा के साथ साथ महिला मोर्चा की जिम्मेदारी है ।
6अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है इस दिन सभी लोग भाजपा के झंडे को पूजा करके अपने अपने घर पर लगाएंगे।पूर्व सैनिक संगठन,सेवानिवृत कर्मचारी, के साथ बैठक करनी है।
14अप्रैल को अंबेडकर दिवस के दिन अनुसूचित बस्तियों ग्रामों में जाकर उनके साथ बैठक करनी है।अबकी बार चार सौ पार पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये नारा भाजपा का नहीं है बल्कि जनता ने दिया है।



