
खबर सागर
उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कभी नही है,उत्तराखंड के अलग अलग जिलों से प्रतिभाशाली बच्चे देश विदेश में नाम कमा रहे है,ऐसा ही उत्तराखंड का नाम रोशन फिर एक बार किया सोमांश डंगवाल ने,रामनगर के अनुज रावत के साथ ही 9वर्षीय सोमांश डंगवाल की हुई आईपीएल में एंट्री।
बता दें कि इस वक़्त आईपीएल मैच शुरू हो चुके है,और क्रिकेट से जुड़े प्रेमियों का उत्साह भी आईपीएल मैच के साथ ही दुगना हो जाता है और क्रिकेट प्रेमी हर मैचेस को देखने का प्रयास करते है।
IPL मैच भारत के खिलाड़ियों को अपना टैलेंट दिखाने और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का एक सुनहरा अवसर देता है ।
दो महीने तक चलने वाली यह क्रिकेट प्रतियोगिता कई रिकॉर्ड तोड़ देती है तो कई दिल जीतकर रिश्ता सा जोड़ लेती है।
बता दें कि इस आईपीएल में रामनगर का युवा अनुज रावत भी खेल रहा है,जिसका कुछ वर्ष पूर्व सलेक्शन हुआ था,उत्तराखण्ड के कई युवाओं ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से IPL के कई रोमांचक मैचों में अपना महत्वपूर्ण योगदान बल्ले और गेंद से दिया है।
ईसी कड़ी को आघे बढ़ाते हुए है।
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर के रहने वाले 9वर्षीय सोमांश डंगवाल ने भी आईपीएल में अपनी एंट्री कर ली है,जहां सोमांश commentry से अपनी आवाज से पूरे देश के दर्शकों का दिल जीत रहे है।
बता दें कि अभी तक IPL के कई रोमांचक मुकाबले हो चुके हैं और इन्हीं मुकाबलों में 9 वर्षीय सोमांश डंगवाल ने अपनी कमेंटरी से उत्तराखंड के टैलेंट को दिखा रहे है।
बता दें कि सोमांश के IPL में कमेंट्री ही नहीं बल्कि वे कई क्रिकेट के दिग्गजों का इंटरव्यू भी कर चुके है।
आपको बता दें कि सोमांश डंगवाल डांस इंडिया डांस के विजेता रहे है,और आज बॉलीवुड में कई शो,फिल्में,
धारावाहिक, एल्बम और अनेक विज्ञापन भी कर चुके हैं। साथ ही कलर्स चैनल पर प्रसारित
होने वाले ‘डांस दीवाने‘ शो में माधुरी दीक्षित के साथ भी नज़र आ चुके हैं।
वहीं हमे दिए खास इंटरव्यू में सोमांश डंगवाल ने बताया कि में उत्तराखंड से हूं और में 9वर्ष का हूँ और में स्टार स्पोर्ट्स पर कॉमेंट्री कर रहा हूं ।
जिसमे मैंने कई क्रिकेटर्स के इंटरव्यू के साथ ही उनके साथ कमेंटरी कर चुका हूं जिसमे हार्दिक पांड्या, शेखर धवन,संजू सैमसंग,श्री शंत,केएल राहुल,यसस्वी जैसवाल,यूजविन्दर
चहल, धुर्व जुयाल आदि लोगो का इंटरव्यू के साथ ही कमेंटरी भी कर रहा हूँ I
सोमांश ने कहाँ कि उसका अभी लाइव शो भी चलता है हंगामा tv पर,संडे सुपर फंडे नाम है जिसका,जिसमे क्रिकेट के धुरंदर आते है,सोमांश ने कहाँ कि पूरा देश उनका कमेंटरी शो देखे।
बता दें कि सोमांश के पिता भुवन सिंह डंगवाल आर्मी से रिटायर्ड है और निवर्तमान सभासद भी हैं और उनकी माता कंचन डंगवाल जो गृहणी हैं, दोनों अपने बेटे की उपलब्धि से बहुत खुश हैं।
वहीं सोमांश की उपलब्धि पर रामनगर के पूर्व सैनिकों ने सोमांश के पिता को बधाईयाँ दी।इस अवसर पर सोमांश के पिता भुवन डंगवाल ने कहाँ कि वे काफी खुश है कि आज उनका बेटा उनके नाम के साथ ही प्रदेश का नाम भी रोशन कर रहा है।
वहीं उनके पिता के साथी पूर्व सैनी भारत बन्धु कहते है कि यह पूरे देश के लिए,प्रदेश के लिए हम सब के लिए हर्ष का विषय है कि इतनी छोटी उम्र में सोमांश आईपीएल में कमेंटरी कर रहा है।



