
खबर सागर
प्रदेश में लोकसभा चुनाव को निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने और आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन किए जाने को लेकर गठित टीमें लगातार गश्त पर है।
जिसके चलते सर्विलांस टीम के प्रभारी डा० धीरेन्द्र कुमार की अगुवाई में टीम ने ढालीपुर बैराज के पास चैकिंग के दौरान हिमाचल प्रदेश के पाउटा साहिब से आ रही एक कार से सात लाख रुपए नकद बरामद किए ।
जिसके बारे वाहन चालक बरामद रुपए के स्रोत के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
जिस पर टीम ने बरामद रूपयों को सील कर कोतवाली विकासनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
साथ ही वह अपनी अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।



