श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर श्रमिकों द्वारा हटाई जा रही बर्फ

खबर सागर
श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों को सभी व्यवस्थाये समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
केदरनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य डीडीएमए द्वारा तत्परता से किया जा रहा है तथा केदारनाथ धाम हैलीपैड़ तक पैदल मार्ग से 3 फीट बर्फ हटाने का कार्य कर लिया गया है।
अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में केदारनाथ यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य 04 मार्च से ही शुरू कर दिया गया था। जिसमें बर्फ हटाने के लिए लगभग 95 श्रमिक तैनात किए गए।
उन्होंने बताया कि रामबाड़ा से छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली, भैंरो ग्लेशियर, कुबेर ग्लेशियर आदि स्थानों से 50 से 80 फीट तक की लंबाई एवं 10 से 12 फीट की ऊंचाई तक श्रमिकों द्वारा कठिन परिस्थितियों में बर्फ हटाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने अवगत कराया कि बर्फ को हटाने का कार्य हैलीपैड़ के समीप तक किया गया है |
तथा दो-तीन के भीतर श्री केदारनाथ धाम तक बर्फ हटाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा एवं जल्द ही केदारनाथ धाम में घोड़े-खच्चरों सहित आवागमन सुचारू हो जाएगा।



