उत्तराखंड

भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने सरकार की दो वर्ष पूर्ण होने गिनाई उपलब्धियां

खबर सागर

अल्मोड़ा जिले रानीखेत विधानसभा में भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट के पर्यटन नगरी रानीखेत पहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओ, पदाधिकारियों ने फूल मालाओ के साथ जोरदार स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने पर्यटन नगरी रानीखेत राजदीप होटल मे प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार के दो वर्ष उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा दो साल कार्यकाल में उत्तराखंड के विकास के कई निर्णय लिए गए। साथ ही उन्होंने बताया कि अगले 19 दिनों तक हमारे संगठनात्मक जिलों में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक संकल्प पत्र भेजा है।

इसमें उन्होंने बताया कि 24 माह पर में 48 की गारंटी देने का वादा किया है। पूरे देश में उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य है। जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई है। नकल विरोधी कानून का प्रावधान करने वाला भी उत्तराखंड पहला राज्य है।
परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक कर के बच्चों का भविष्य खराब करने पर दोषियों को 10 लाख रुपए का जुर्माना और आजीवन कारावास का दंड दिया जाएगा। धर्मांतरण विरोधी कानून के उल्लघंन पर भी 10 लाख रुपए तक का जुर्माना है। प्रदेश की घामी सरकार ने दंगा विरोधी कानून भी बनाया है।

जिस प्रकार हल्द्वानी में दंगे की घटना हुई। जिसमें पुलिस कर्मियों को मारा गया और सरकारी गाड़ियों को जलाया गया। और पत्रकारों को भी मारा गया। इस कानून को लागू करने वाला भी उत्तराखंड पहला राज्य है। उन्होने कहा कि इसके अंतर्गत यदि कोई दंगाई सरकारी संपत्ति, व्यक्तिगत संपत्ति, या जानमल का नुकसान करता है ,
तो उस नुकसान की वसूली उसी दंगाई से की जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अतुल कुमार अग्रवाल व संचालन जिला महामंत्री विनोद भट्ट ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!