उत्तराखंड
कूडे से 1 करोड़ 26 हजार एक सौ बासठ रुपये की आय कि अर्जित

खबर सागर
कहने को कूडा लेकिन जनपद चमोली की सीमांत नगर पालिका परिषद् जोशीमठ ने स्वच्छ भारत मिशन चलाकर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में तरिका अपनाया है। जिसमें 12 साल में 1 करोड़ 26 हजार एक सौ बासठ रुपये की आय प्राप्त की है।
बता दें कि नगर पालिका जोशीमठ की मुहिम के चलते वित्तीय वर्ष 2011-2024 तक नगर क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित किया ।
जिसमे अपने संसाधनों से एकत्रीकरण कर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित किया जा रहा है।
नगर पालिका द्वारा अभी तक 12 लाख अठत्तर हजार तीन सौ उनसत्तर किलोग्राम कूड़े को विक्रय कर 1 करोड़ 26 हजार एक सौ बासठ रुपये की आय अर्जित की गई।
नगर क्षेत्र में कूड़ा एकत्रीकरण और उसके निस्तारण में पर्यावरण मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जो कि आगे भी जारी रहेगी और आम जनता से इसमें और अधिक सहयोग की अपील की है।



