
खबर सागर
जिलाधिकारी और एस एस पी के आदेश पर नशा तस्कर को किया जिला बदर पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है
इसी के चलते रूडकी कोतवाली क्षेत्र के बंदा पर रहने वाले एक नशा तस्कर को ढोल नगाड़ों के साथ 2 महीने के लिए जिलाबदर किया गया ।
रूड़की सी ओ नरेंद्र पंत के अनुसार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला अधिकारी और पुलिस कप्तान के आदेश अनुसार बन्दा मोहल्ला के रहने वाले उस्मान नामक नशा तस्कर को 2 महीने के लिए ढोल नगाड़ों के साथ यू पी के बॉर्डर पर छोड़ दिया गया ।
और 2 महीने तक उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में वापस ना लौटने की हिदायत दी गई है ।



