होली के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ तीन सेक्टर में बांटा

खबर सागर
सीमांत जनपद चमोली में होली के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है l जिस के तहत जनपद को 3 सेक्टर जोन में बांटा गया है l
पुलिस द्वारा जगह जगह गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियो, व्यापार मंडल, पीस कमेटी, सीएलजी सदस्यो से होली पर्व के दौरान आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ होली का त्यौहार मनाते हुए क्षेत्र में कानून एंव शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है l
त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार का नशा न करने, वाहन चालकों से विशेष अपील की गई कि नशे की हालत में वाहनों को न चलायें, गति पर नियन्त्रण रखें एवं वाहन में ओवर लोडिंग न करें । साथ ही किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर सूचना तुरन्त पुलिस प्रशासन को देंने एवं अफवाहाे पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है l
व्यापारियों से अपील की गई कि होली पर्व के दौरान अपनी-अपनी दुकान/ कॉन्प्लेक्स में सीसीटीवी अनिवार्य रूप से सुचारू रखें।
पुलिस द्वारा जनपद की सीमाओं पर लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है ताकि अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई पर अंकुश लग सके साथ ही संदिग्धाे पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है l
इस संबंध में आज चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पवार ने पत्रकारों से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी l
वहीं दूसरी ओर जनपद में होली का पर्व जगह – जगह धूमधाम के साथ शुरू हो गया है l
महिलाओं द्वारा जगह-जगह बैठक होली की जा रही है l बाजारों में मिठाईयां व रंग की दुकानों में भारी भीड़ उमड़ी रही है l बाजारों में मिठाई से ज्यादा गुजिया की बिक्री हो रही है l



