प्रशासन ने कब्र से निकाला शव पौष्टमाडम को भेजा

खबर सागर
कब्र में छिपे राज को सामने लाने के लिए कोर्ट के आदेश में पुलिस ओर प्रशासन की टीम ने एक शव को कब्र से बाहर निकाला। प्रशासन की कार्यवाही को देखने के लिए लोगों की भिड़ कब्रिस्तान के बाहर एकत्र हो है। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वही कब्र की खुदाई के दौरान भारी मात्रा में पुलिस की टीम मोजूद रही। बता दे कि केलाखेड़ा निवासी नफीसा की 19 जनवरी को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी।
जिसके बाद मृतका के गदरपुर निवासी भाई मोविन अली ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र लगाकर अपनी बहन के ससुराल पक्ष के 3 लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। इसी के चलते न्यायालय के आदेश पर रविवार को तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट और सीओ अन्न राम आर्य की देखरेख में पुलिस ओर फॉरेंसिक टीम केलाखेड़ा स्थित कब्रिस्तान में पहुंची।
जिसके उपरांत पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच कब्र से मृतका के शव को बाहर निकाला। वही पुलिस ने शव को पोसटमार्टम के लिए भेज दिया है। कब्र से शव को निकालने की पूरी कार्यवाही की प्रशासन ने वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई। वही इस दौरान कुछ लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली लेकिन पुलिस ने लोगों को समझा बूझकर शांत कर दिया।
कब्र से शव को निकालने की कार्यवाही को देखने के लिए भारी मात्रा में लोग कब्रिस्तान के बाहर जमा हो गए। इस दौरान बाजपुर तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कब्र की खुदाई करवाई गई है ।
उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद न्यायालय में पेश की जाएगी।



